20.6 C
Khagaria
Monday, November 23, 2026
spot_img
👉
परबत्ता में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन, एक गिरफ्तार; हथियार बनाने के उपकरण बरामद स्मैक तस्करी के खिलाफ खगड़िया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार धान अधिप्राप्ति की समस्याओं को लेकर पैक्स एवं व्यापार मंडल अध्यक्षों की बैठक, सरकार से अतिरिक्त ब्या... इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार पटेल की जयंती पर विशनपुर में श्रद्धांजलि सभा, मेयर अनीता राम सहित... ब्राह्मण युवती सैजल और पासवान युवक अजय के अंतर्जातीय विवाह पर उठी सुरक्षा व सम्मान की मांग 31 अक्टूबर को सरकारी स्कूलो में होगी अभिभावक-शिक्षक बैठक, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण पर रहेगा फोकस खगड़िया में नशामुक्त बिहार अभियान की शुरुआत, जागरूकता कार्यक्रम में शामिल हुए DM और SP मड़ैया में गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 78 किलो से अधिक गांजा जब्त, दो गिरफ्तार खगड़िया के 91 और कलाकारों की पेंशन स्वीकृत, जिले के कुल 179 कलाकारों को मिला लाभ पटना में सरपंचो ने लगाई कचहरी, विधानसभा के शीतकालीन सत्र में घेराव का ऐलान
Homeअलौलीचिराग पासवान व सांसद राजेश वर्मा का अलौली में होगा स्वागत, विकास...

चिराग पासवान व सांसद राजेश वर्मा का अलौली में होगा स्वागत, विकास की मांगों को लेकर सौंपेंगे मांग पत्र

अलौली : पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान की पुण्यतिथि के अवसर पर 8 अक्टूबर 2026 को केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान एवं सांसद राजेश वर्मा के शहरबन्नी आगमन पर अलौली देवघट्टा चौक पर उनका हार्दिक स्वागत किया जाएगा। इस दौरान क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और विकास संबंधी मांगो को लेकर उन्हें मांग पत्र सौंपा जाएगा।

इस संबंध में पंच-सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला अध्यक्ष एवं सामाजिक संगठन फरकिया मिशन देश बचाओ अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष किरण देव यादव ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की लंबे समय से लंबित समस्याओं के समाधान को लेकर जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट कराया जाएगा।

उन्होंने मांग की कि अलौली से सुबह 6 बजे और 9 बजे खगड़िया के लिए ट्रेन तथा खगड़िया से शाम 6 बजे एवं रात 8 बजे अलौली तक ट्रेन चलाई जाए। साथ ही अलौली से इंटरसिटी एक्सप्रेस के माध्यम से पटना और दिल्ली तक रेल सेवा शुरू करने की मांग की गई।

इसके अलावा खगड़िया रेलवे जंक्शन के उत्तरी भाग में एक अतिरिक्त पटरी एवं प्लेटफार्म का निर्माण, अलौली एवं विथान से कुशेश्वरस्थान तक रेलवे लाइन का निर्माण युद्धस्तर पर पूरा करने तथा कोठिया के निकट रेलवे हॉल्ट बनाने की मांग रखी जाएगी।

किरण देव यादव ने कहा कि शहरबन्नी रेलवे स्टेशन का नामकरण पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान के नाम पर किया जाए। वहीं, देवघट्टा चौक के समीप करीब 50 एकड़ सरकारी जमीन पर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के निर्माण की भी मांग की जाएगी।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास से जुड़े इन सभी सवालों को लेकर आगे आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने आम जनता से भी इन जनहित के मुद्दों को लेकर एकजुट होने और आंदोलन में सहयोग करने की अपील की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Khagaria
clear sky
20.6 ° C
20.6 °
20.6 °
59 %
2.1kmh
0 %
Mon
21 °
Tue
27 °
Wed
27 °
Thu
27 °
Fri
27 °

Recent Comments