21.1 C
Khagaria
Sunday, November 22, 2026
spot_img
👉
परबत्ता में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन, एक गिरफ्तार; हथियार बनाने के उपकरण बरामद स्मैक तस्करी के खिलाफ खगड़िया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार धान अधिप्राप्ति की समस्याओं को लेकर पैक्स एवं व्यापार मंडल अध्यक्षों की बैठक, सरकार से अतिरिक्त ब्या... इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार पटेल की जयंती पर विशनपुर में श्रद्धांजलि सभा, मेयर अनीता राम सहित... ब्राह्मण युवती सैजल और पासवान युवक अजय के अंतर्जातीय विवाह पर उठी सुरक्षा व सम्मान की मांग 31 अक्टूबर को सरकारी स्कूलो में होगी अभिभावक-शिक्षक बैठक, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण पर रहेगा फोकस खगड़िया में नशामुक्त बिहार अभियान की शुरुआत, जागरूकता कार्यक्रम में शामिल हुए DM और SP मड़ैया में गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 78 किलो से अधिक गांजा जब्त, दो गिरफ्तार खगड़िया के 91 और कलाकारों की पेंशन स्वीकृत, जिले के कुल 179 कलाकारों को मिला लाभ पटना में सरपंचो ने लगाई कचहरी, विधानसभा के शीतकालीन सत्र में घेराव का ऐलान
Homeखगड़िया31 अक्टूबर को सरकारी स्कूलो में होगी अभिभावक-शिक्षक बैठक, स्वच्छता और पर्यावरण...

31 अक्टूबर को सरकारी स्कूलो में होगी अभिभावक-शिक्षक बैठक, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण पर रहेगा फोकस

स्वच्छता हमारी संस्कृति थीम पर आयोजित होगी मासिक बैठक, बच्चो की पढ़ाई, स्वास्थ्य और अच्छी आदतो पर भी होगी चर्चा

खगड़िया : जिले के सभी सरकारी प्रारंभिक विद्यालयो में 31 अक्टूबर, शनिवार को मासिक अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित की जाएगी। इस बार बैठक की मुख्य थीम स्वच्छता हमारी संस्कृति रखी गई है। बिहार शिक्षा विभाग के प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने इसको लेकर विद्यालयो को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

इस पहल का मकसद विद्यार्थियो में साफ-सफाई, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना है। साथ ही विद्यालयो और अभिभावको के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने पर भी विशेष जोर दिया गया है।

स्वच्छता और पर्यावरण से जुड़ी होंगी गतिविधियां

निर्धारित कार्यक्रम के तहत विद्यालयो में स्वच्छता, जल संरक्षण, कचरा प्रबंधन और पर्यावरण सुरक्षा से संबंधित जागरूकता गतिविधियां कराई जाएंगी। विद्यार्थियो और अभिभावको को ई-कचरे के दुष्प्रभाव, उसके सुरक्षित संग्रहण और उचित निस्तारण के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। इसमें विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यो और स्थानीय समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

बच्चों की पढ़ाई और स्वास्थ्य पर भी होगी चर्चा

बैठक में विद्यार्थियो की शैक्षणिक उपलब्धियो, नियमित उपस्थिति, स्वास्थ्य और पोषण से जुड़े विषयो पर अभिभावको के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा। शिक्षको को अभिभावको को बच्चो के गृहकार्य पर ध्यान देने तथा विद्यालय से घर लौटने के बाद पढ़ाई के लिए घर में अलग अध्ययन स्थल यानी स्टडी कॉर्नर बनाने के लिए प्रोत्साहित करने को कहा गया है।

शिक्षा विभाग का मानना है कि स्कूल की गतिविधियो में अभिभावको की सक्रिय भागीदारी से बच्चो में अनुशासन, स्वच्छता और पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी। इसके लिए सभी विद्यालयो को निर्धारित विषयो के अनुरूप बैठक आयोजित करने और जागरूकता कार्यक्रमो को प्रभावी ढंग से संचालित करने का निर्देश दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Khagaria
broken clouds
21.1 ° C
21.1 °
21.1 °
90 %
1.7kmh
56 %
Sun
21 °
Mon
28 °
Tue
27 °
Wed
27 °
Thu
27 °

Recent Comments