21.1 C
Khagaria
Sunday, November 22, 2026
spot_img
👉
परबत्ता में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन, एक गिरफ्तार; हथियार बनाने के उपकरण बरामद स्मैक तस्करी के खिलाफ खगड़िया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार धान अधिप्राप्ति की समस्याओं को लेकर पैक्स एवं व्यापार मंडल अध्यक्षों की बैठक, सरकार से अतिरिक्त ब्या... इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार पटेल की जयंती पर विशनपुर में श्रद्धांजलि सभा, मेयर अनीता राम सहित... ब्राह्मण युवती सैजल और पासवान युवक अजय के अंतर्जातीय विवाह पर उठी सुरक्षा व सम्मान की मांग 31 अक्टूबर को सरकारी स्कूलो में होगी अभिभावक-शिक्षक बैठक, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण पर रहेगा फोकस खगड़िया में नशामुक्त बिहार अभियान की शुरुआत, जागरूकता कार्यक्रम में शामिल हुए DM और SP मड़ैया में गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 78 किलो से अधिक गांजा जब्त, दो गिरफ्तार खगड़िया के 91 और कलाकारों की पेंशन स्वीकृत, जिले के कुल 179 कलाकारों को मिला लाभ पटना में सरपंचो ने लगाई कचहरी, विधानसभा के शीतकालीन सत्र में घेराव का ऐलान
Homeशिक्षा व रोजगारTaRL (FLN) प्रशिक्षण में लेट से पहुँचने वाले 13 शिक्षकों से DEO...

TaRL (FLN) प्रशिक्षण में लेट से पहुँचने वाले 13 शिक्षकों से DEO ने मांगा स्पष्टीकरण, एक दिन का वेतन स्थगित

खगड़िया : जिले में शिक्षा विभाग के कार्यों के प्रति समयाबद्धता सुनिश्चित करने को लेकर जिला शिक्षा कार्यालय सख्त हो गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार गोंड द्वारा जारी पत्र (पत्रांक-2399, दिनांक 06.10.2026) के अनुसार, TaRL (Teaching at the Right Level) एवं FLN कार्यक्रम के तहत आयोजित एक दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण में निर्धारित समय से विलम्ब (लेट) से पहुँचने वाले शिक्षकों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।

क्या है पूरा मामला ?

निदेशक, प्राथमिक शिक्षा, बिहार पटना के पत्रांक 2449 (दिनांक 19.08.2026) के आलोक में कक्षा 4-8 वर्ष के बच्चों की बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक दक्षता को सुदृढ़ करने के लिए JNKT इंटर विद्यालय, खगड़िया में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था। इस प्रशिक्षण में पूर्वाह्न 10:00 बजे से समय निर्धारित था, जिसमें संबंधित शिक्षक लेट से पहुँचे। इसे विभाग ने अनुशासनहीनता और वरीय पदाधिकारियों के आदेश की अवहेलना मानते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।

इन शिक्षकों से मांगा गया है स्पष्टीकरण :

कार्यालय द्वारा जारी सूची के अनुसार निम्नलिखित शिक्षकों को पत्र निर्गत तिथि से 3 दिनों के अंदर अपना स्पष्टीकरण अधोहस्ताक्षरी कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है :

  1. अमरीति कुमारी (N.P.S. साहेब टोला लरही, अलौली)
  2. विश्वजीत कुमार (N.P.S. कोदरा, अलौली)
  3. के.एम. अनिता (P.S. काचना, अलौली)
  4. रामपुकार (P.S. जोलहनिया, अलौली)
  5. नविता कुमारी (P.S. कोठिया पिपरा, अलौली)
  6. अलंकृत उपाध्याय (P.S. सतघट्टा, अलौली)
  7. सारिका कुमारी (P.S. बोहोरबा उत्तर, बेलदौर)
  8. सीमा कुमारी (P.S. भोजू सिंह वासा, बेलदौर)
  9. रेणु कुमारी (P.S. पंचवीरा, बेलदौर)
  10. बोबी कुमारी (P.S. पचौत पुनरवास, चौथम)
  11. नसरीन खातून (P.S. सिघरश्यामा, गोगरी)
  12. राहुल कुमार (N.P.S. घनश्याम नगर भर्रा, गोगरी)
  13. लतिका कुमारी (N.P.S. घनश्याम नगर भर्रा, गोगरी)

एक दिन का वेतन स्थगित

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने पत्र में यह भी निर्देश दिया है कि जब तक स्पष्टीकरण की समीक्षा नही कर ली जाती है, तब तक तात्कालिक प्रभाव से इन सभी शिक्षकों का एक दिन (06.10.2026) का वेतन स्थगित रहेगा। समय पर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर आगे की कठोर कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Khagaria
broken clouds
21.1 ° C
21.1 °
21.1 °
90 %
1.7kmh
56 %
Sun
21 °
Mon
28 °
Tue
27 °
Wed
27 °
Thu
27 °

Recent Comments