21.1 C
Khagaria
Sunday, November 22, 2026
spot_img
👉
परबत्ता में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन, एक गिरफ्तार; हथियार बनाने के उपकरण बरामद स्मैक तस्करी के खिलाफ खगड़िया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार धान अधिप्राप्ति की समस्याओं को लेकर पैक्स एवं व्यापार मंडल अध्यक्षों की बैठक, सरकार से अतिरिक्त ब्या... इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार पटेल की जयंती पर विशनपुर में श्रद्धांजलि सभा, मेयर अनीता राम सहित... ब्राह्मण युवती सैजल और पासवान युवक अजय के अंतर्जातीय विवाह पर उठी सुरक्षा व सम्मान की मांग 31 अक्टूबर को सरकारी स्कूलो में होगी अभिभावक-शिक्षक बैठक, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण पर रहेगा फोकस खगड़िया में नशामुक्त बिहार अभियान की शुरुआत, जागरूकता कार्यक्रम में शामिल हुए DM और SP मड़ैया में गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 78 किलो से अधिक गांजा जब्त, दो गिरफ्तार खगड़िया के 91 और कलाकारों की पेंशन स्वीकृत, जिले के कुल 179 कलाकारों को मिला लाभ पटना में सरपंचो ने लगाई कचहरी, विधानसभा के शीतकालीन सत्र में घेराव का ऐलान
Homeअलौलीअलौली में चोरी की बढ़ती घटनाओ से दहशत, थाना के नजदीक एक...

अलौली में चोरी की बढ़ती घटनाओ से दहशत, थाना के नजदीक एक सप्ताह में दर्जनो वारदात का आरोप

अलौली : जिले के अलौली प्रखंड में कथित तौर पर लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगो की परेशानी बढ़ गई है। चोरी की वारदातो को लेकर पंच-सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष सह प्रदेश उपाध्यक्ष एवं देश बचाओ अभियान फरकिया मिशन के अध्यक्ष किरण देव यादव ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उन्होने चोरी की घटनाओ का जल्द उद्भेदन करने, आरोपियो की पहचान कर गिरफ्तारी करने और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।

किरण देव यादव ने कहा कि अलौली थाना से महज 100 से 200 मीटर की दूरी पर स्थित विश्वकर्मा नगर चौक के आसपास एक सप्ताह के भीतर लगभग एक दर्जन दुकानो में चोरी की घटनाएं सामने आई है। उनका आरोप है कि संबंधित मामलो में पुलिस को आवेदन दिए जाने के बावजूद अब तक न तो आरोपियो की पहचान हो सकी है और न ही गिरफ्तारी हुई है।

स्कूल से पंखे चोरी, चापाकल और मवेशियो को भी बनाया निशाना

उन्होने बताया कि मध्य विद्यालय अलौली का ताला तोड़कर पांच पंखे चोरी कर लिए गए। इसके अलावा, क्षेत्र के विभिन्न स्थानो से चापाकल तथा कई लोगों के बकरे-बकरियां चोरी होने की घटनाएं भी सामने आई है। लगातार हो रही इन घटनाओ से आम लोगो में चिंता और असुरक्षा का माहौल है।

किरण देव यादव ने आरोप लगाया कि चोरी की घटनाओ पर प्रभावी अंकुश नही लगने से चोरो के हौसले बढ़ रहे है। उन्होने पुलिस प्रशासन से सवाल किया कि यदि थाना के आसपास ही ऐसी घटनाएं होती रहेगी, तो आम नागरिको की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी ?

नशे की लत और बेरोजगारी को लेकर भी उठाए सवाल

किरण देव यादव ने चोरी की घटनाओ के पीछे नशे की लत और बेरोजगारी जैसे कारणो की आशंका जताई। उन्होने स्मैक के अवैध कारोबार और नशे से जुड़े गिरोहो की जांच करने की जरूरत बताई। हालांकि, चोरी की घटनाओ में नशेड़ियो या किसी विशेष गिरोह की संलिप्तता की आधिकारिक पुष्टि नही हुई है।

उन्होने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि समाज में चोरी और भ्रष्टाचार को लेकर जवाबदेही कमजोर पड़ने से गलत काम करने वालो का मनोबल बढ़ता है। उन्होने आम लोगो से भी क्षेत्र में हो रही घटनाओ के प्रति जागरूक रहने और संदिग्ध गतिविधियो की सूचना पुलिस को देने की अपील की।

पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग

देश बचाओ अभियान फरकिया मिशन के अध्यक्ष किरण देव यादव ने जिला पुलिस प्रशासन और अलौली थाना प्रशासन से निम्नलिखित मांगे की –

  • क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं का जल्द उद्भेदन किया जाए।
  • चोरी के मामलों में संलिप्त आरोपियो की पहचान कर गिरफ्तारी की जाए।
  • चोरी गए सामान की बरामदगी सुनिश्चित की जाए।
  • स्मैक के अवैध कारोबार और उससे जुड़े संभावित गिरोहों की जांच कर कार्रवाई की जाए।
  • क्षेत्र में गश्ती बढ़ाकर चोरी की घटनाओ पर प्रभावी रोक लगाई जाए।

उन्होने कहा कि पुलिस प्रशासन को आम लोगो की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल ठोस कदम उठाने चाहिए, ताकि क्षेत्र के लोगो में सुरक्षा का भरोसा कायम हो सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Khagaria
broken clouds
21.1 ° C
21.1 °
21.1 °
90 %
1.7kmh
56 %
Sun
21 °
Mon
28 °
Tue
27 °
Wed
27 °
Thu
27 °

Recent Comments