- वोट चोरी के आरोपो के खिलाफ प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की उठेगी मांग
खगड़िया : कांग्रेस एवं इंडिया गठबंधन के दलो की ओर से लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए 8 अक्टूबर को खगड़िया में संयुक्त प्रतिरोध मार्च निकाला जाएगा। वोट बचाओ, देश बचाओ के संकल्प के साथ आयोजित इस मार्च के दौरान कथित वोट चोरी के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जाएगी।
जिला कांग्रेस कमिटी के संगठन महासचिव सुभाष रत्न महतो ने बताया कि प्रतिरोध मार्च में जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर के पदाधिकारियों के साथ कांग्रेसजन, मंडल अध्यक्ष, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई तथा इंडिया गठबंधन के विभिन्न दलो के कार्यकर्ता शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि प्रतिरोध मार्च के लिए सुबह 11 बजे गांधी पार्क, बलुवाही में सभी कार्यकर्ता एवं समर्थक एकत्र होंगे। इसके बाद गांधी पार्क से प्रतिरोध मार्च समाहरणालय की ओर रवाना होगा।
सुभाष रत्न महतो ने कांग्रेसजनो एवं इंडिया गठबंधन के सभी साथियों से अधिक से अधिक संख्या में निर्धारित समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा की लड़ाई है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओ से एकजुटता के साथ मार्च में शामिल होने का आह्वान किया।

