20.6 C
Khagaria
Monday, November 23, 2026
spot_img
👉
परबत्ता में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन, एक गिरफ्तार; हथियार बनाने के उपकरण बरामद स्मैक तस्करी के खिलाफ खगड़िया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार धान अधिप्राप्ति की समस्याओं को लेकर पैक्स एवं व्यापार मंडल अध्यक्षों की बैठक, सरकार से अतिरिक्त ब्या... इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार पटेल की जयंती पर विशनपुर में श्रद्धांजलि सभा, मेयर अनीता राम सहित... ब्राह्मण युवती सैजल और पासवान युवक अजय के अंतर्जातीय विवाह पर उठी सुरक्षा व सम्मान की मांग 31 अक्टूबर को सरकारी स्कूलो में होगी अभिभावक-शिक्षक बैठक, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण पर रहेगा फोकस खगड़िया में नशामुक्त बिहार अभियान की शुरुआत, जागरूकता कार्यक्रम में शामिल हुए DM और SP मड़ैया में गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 78 किलो से अधिक गांजा जब्त, दो गिरफ्तार खगड़िया के 91 और कलाकारों की पेंशन स्वीकृत, जिले के कुल 179 कलाकारों को मिला लाभ पटना में सरपंचो ने लगाई कचहरी, विधानसभा के शीतकालीन सत्र में घेराव का ऐलान
Homeपटनामध्याह्न भोजन योजना के तहत लंबे समय से एक ही जगह तैनाती...

मध्याह्न भोजन योजना के तहत लंबे समय से एक ही जगह तैनाती पर शिक्षा विभाग सख्त

पटना : मध्याह्न भोजन योजना के तहत कार्यरत प्रखंड साधन सेवियों के लंबे समय से एक ही प्रखंड में पदस्थापन को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। विभाग ने सभी जिलों में कार्यरत प्रखंड साधन सेवियों की पदस्थापन अवधि की समीक्षा कर नियमानुसार स्थानांतरण करने का निर्देश दिया है।

शिक्षा विभाग के मध्याह्न भोजन योजना निदेशालय की ओर से 7 अक्टूबर 2026 को जारी पत्र में कहा गया है कि 1 अक्टूबर को हुई बिहार विधानसभा प्राक्कलन समिति की बैठक में मध्याह्न भोजन योजना की समीक्षा के दौरान यह मामला सामने आया कि कई जिलों में प्रखंड साधन सेवियों का 10–12 वर्षों से स्थानांतरण नहीं हुआ है।

विभाग ने पूर्व में जारी निर्देशों का हवाला देते हुए कहा कि जिला साधन सेवी और प्रखंड साधन सेवी का प्रत्येक तीन वर्ष के अंतराल पर अनिवार्य रूप से स्थानांतरण किया जाना है।

शिक्षा विभाग ने सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि अपने जिले में कार्यरत प्रखंड साधन सेवियों की पदस्थापन अवधि की समीक्षा कर नियमों के अनुसार स्थानांतरण की कार्रवाई सुनिश्चित करें।

विभाग के इस निर्देश के बाद लंबे समय से एक ही प्रखंड में पदस्थापित साधन सेवियों के बीच स्थानांतरण को लेकर हलचल बढ़ने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Khagaria
clear sky
20.6 ° C
20.6 °
20.6 °
59 %
2.1kmh
0 %
Mon
21 °
Tue
27 °
Wed
27 °
Thu
27 °
Fri
27 °

Recent Comments