21.1 C
Khagaria
Sunday, November 22, 2026
spot_img
👉
परबत्ता में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन, एक गिरफ्तार; हथियार बनाने के उपकरण बरामद स्मैक तस्करी के खिलाफ खगड़िया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार धान अधिप्राप्ति की समस्याओं को लेकर पैक्स एवं व्यापार मंडल अध्यक्षों की बैठक, सरकार से अतिरिक्त ब्या... इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार पटेल की जयंती पर विशनपुर में श्रद्धांजलि सभा, मेयर अनीता राम सहित... ब्राह्मण युवती सैजल और पासवान युवक अजय के अंतर्जातीय विवाह पर उठी सुरक्षा व सम्मान की मांग 31 अक्टूबर को सरकारी स्कूलो में होगी अभिभावक-शिक्षक बैठक, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण पर रहेगा फोकस खगड़िया में नशामुक्त बिहार अभियान की शुरुआत, जागरूकता कार्यक्रम में शामिल हुए DM और SP मड़ैया में गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 78 किलो से अधिक गांजा जब्त, दो गिरफ्तार खगड़िया के 91 और कलाकारों की पेंशन स्वीकृत, जिले के कुल 179 कलाकारों को मिला लाभ पटना में सरपंचो ने लगाई कचहरी, विधानसभा के शीतकालीन सत्र में घेराव का ऐलान
Homeअलौलीकृष्ण देव यादव के मधेश प्रांत के मुख्यमंत्री बनने पर हर्ष, किरण...

कृष्ण देव यादव के मधेश प्रांत के मुख्यमंत्री बनने पर हर्ष, किरण देव यादव ने दी बधाई

अलौली : नेपाल के मधेश प्रांत के मुख्यमंत्री पद पर कृष्ण देव यादव के चुने जाने पर फरकिया बिहार में हर्ष का माहौल है। सर्वजन यादव समाज के अध्यक्ष एवं समाजसेवी किरण देव यादव ने कृष्ण देव यादव को मुख्यमंत्री चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

किरण देव यादव ने कहा कि कृष्ण देव यादव के नेतृत्व में मधेश प्रांत के सर्वांगीण विकास को नई दिशा मिलेगी। उनके कार्यकाल में शिक्षा, विकास और समृद्धि को बढ़ावा मिलने के साथ मधेश के लोगों के हक, अधिकार और हितों को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि मधेश प्रांत बिहार से सटा हुआ है। ऐसे में कृष्ण देव यादव के मुख्यमंत्री बनने से बिहार और नेपाल के बीच सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आपसी संबंध और मजबूत होने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल के बीच सदियों से मैत्रीपूर्ण संबंध रहे हैं तथा संकट की घड़ी में दोनों देश एक-दूसरे के साथ खड़े रहे हैं।

किरण देव यादव ने कहा कि सात दलों के समर्थन से कृष्ण देव यादव का मुख्यमंत्री बनना मधेश प्रांत और नेपाल की राजनीति में महत्वपूर्ण बदलाव का संकेत है। उन्होंने नवचयनित मुख्यमंत्री के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए मधेश प्रांत की जनता के विकास और अधिकारों की दिशा में बेहतर कार्य की उम्मीद जताई।

यादव समाज के युवाओं को दी बधाई

इधर, सर्वजन यादव समाज के सूत्रधार किरण देव यादव ने बिहार सहित मध्य प्रदेश और देश के विभिन्न क्षेत्रों में वैज्ञानिक, चिकित्सक, इंजीनियर, प्रोफेसर सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर चयनित हो रहे यादव समाज के युवाओं को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि समाज के युवाओं की सफलता नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है।

मंत्री के बयान की निंदा

किरण देव यादव ने मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा के कथित जातिवादी बयान की भी कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे किसी भी व्यक्ति द्वारा किसी जाति या समुदाय के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी करना उचित नहीं है। उन्होंने मंत्री को अपने बयान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने तथा नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद से बर्खास्त करने की मांग की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Khagaria
broken clouds
21.1 ° C
21.1 °
21.1 °
90 %
1.7kmh
56 %
Sun
21 °
Mon
28 °
Tue
27 °
Wed
27 °
Thu
27 °

Recent Comments