20.6 C
Khagaria
Sunday, November 22, 2026
spot_img
👉
परबत्ता में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन, एक गिरफ्तार; हथियार बनाने के उपकरण बरामद स्मैक तस्करी के खिलाफ खगड़िया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार धान अधिप्राप्ति की समस्याओं को लेकर पैक्स एवं व्यापार मंडल अध्यक्षों की बैठक, सरकार से अतिरिक्त ब्या... इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार पटेल की जयंती पर विशनपुर में श्रद्धांजलि सभा, मेयर अनीता राम सहित... ब्राह्मण युवती सैजल और पासवान युवक अजय के अंतर्जातीय विवाह पर उठी सुरक्षा व सम्मान की मांग 31 अक्टूबर को सरकारी स्कूलो में होगी अभिभावक-शिक्षक बैठक, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण पर रहेगा फोकस खगड़िया में नशामुक्त बिहार अभियान की शुरुआत, जागरूकता कार्यक्रम में शामिल हुए DM और SP मड़ैया में गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 78 किलो से अधिक गांजा जब्त, दो गिरफ्तार खगड़िया के 91 और कलाकारों की पेंशन स्वीकृत, जिले के कुल 179 कलाकारों को मिला लाभ पटना में सरपंचो ने लगाई कचहरी, विधानसभा के शीतकालीन सत्र में घेराव का ऐलान
Homeखगड़ियारेल विभाग के एडिशनल मैकेनिकल इंजीनियर के साथ समाजसेवी सलाहकारो का हुई...

रेल विभाग के एडिशनल मैकेनिकल इंजीनियर के साथ समाजसेवी सलाहकारो का हुई महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन

  • खगड़िया जिला के सभी रेलवे स्टेशन का सर्वांगीण विकास हेतु दिए कई सुझाव, समस्याओं को किया रेखांकित

खगड़िया : खगड़िया रेलवे जंक्शन के वीआईपी गेस्ट रूम के सभागार में एडिशनल मैकेनिकल इंजीनियर विकास कुमार के खगड़िया आगमन पर समाजसेवियों व रेलवे सलाहकारों का संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में रेल उपभोक्ता संघर्ष समिति के संयोजक सुभाष जोशी, देश बचाओ अभियान के महासचिव उमेश ठाकुर, पंच सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला अध्यक्ष किरण देव यादव, देश बचाओ अभियान के प्रवक्ता गुड्डू ठाकुर, समाजसेवी उदय शंकर, मोहम्मद गनी, देश बचाओ अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष किरण देव यादव, स्टेशन मास्टर, रेल कर्मी आदि ने भाग लिया। सबों ने महत्वपूर्ण सुझाव दिये। एवं मांगों के प्रति सोनपुर जोन के रेल पदाधिकारी का ध्यान आकृष्ट किया। पदाधिकारी ने महत्वपूर्ण सलाह एवं समस्याओं को समाधान हेतु रेखांकित कर सूचीबद्ध किये।

इस अवसर पर खगरिया जिले के सभी रेलवे जंक्शन स्टेशन यथा अलौली बिशनपुर कामाथान मानसी महेशखूंट पसराहा ओलापुर इमली स्टेशन का सर्वांगीण विकास द्रुत गति से करने, समय पर ट्रेन चलाने, स्टेशन परिसर की साफ सफाई करने, कच्छप चाल से चल रही रेल जंक्शन भवन का निर्माण कार्य जल्द पूरा करने, अधूरा कार्य रैंप, दोनों प्लेटफार्म का लिफ्ट, समपार पुल जल्द पूरा करने, प्लेटफार्म के पूर्वी भाग राजेंद्र चौक से सन्हौली दुर्गा स्थान की ओर पैदल पुल स्थल पर तथा प्लेटफार्म के पश्चिमी भाग एक्सीलेटर निर्माण करने, रेलवे ओवर ब्रिज को जयप्रकाश नगर की ओर तथा पटेल चौक से रैक पॉइंट सन्हौली की ओर लैंड करने, अलौली से खगड़िया एवं बखरी से खगड़िया तथा मुंगेर से खगड़िया आने वाली ट्रेन के विलंब का मुख्य कारण पटरी प्लेटफार्म की कमी को दूर करने हेतु रैक पॉइंट को प्लेटफार्म के रूप में उपयोग करने, दोनों प्लेटफार्म पर शेड निर्माण का विस्तारीकरण जल्द करने, रैक प्वाइंट पश्चिमी ढ़ाला के निकट निर्माण करने, अलौली से पटना के लिए ट्रेन चलाने, कोठिया ढाला के निकट हॉल्ट निर्माण करने, रेल बैरेक के निकट दो बड़े गड्ढे में रेल वाटर पार्क निर्माण करने, प्लेटफार्म के उत्तरी साइड नया पटरी प्लेटफार्म निर्माण करने, रेलवे के खाली जमीन पर व्यवसायिक दृष्टिकोण से स्टॉल निर्माण करने, ट्रेन का समय परिवर्तन कर अलौली खगड़िया सुबह शाम ट्रेन चलाने, खगड़िया से पटना के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने, क्योंकि राज्यरानी, कोशी, जनसेवा जनहित इंटरसिटी वैशाली सभी ट्रेन का रूट विस्तार होने से खगड़िया के सवारी यात्री को काफी कठिनाइयां होती है, काफी भीड़ का सामना करना पड़ता है।

सीट नहीं मिल पाती है खड़ा होना भी मुश्किल होता है। स्टेशन परिसर , प्लेटफॉर्म एवं आसपास स्थल पर गंदगियों का निष्पादन करने, नियमित ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करने, पश्चिमी केविन डाला निकट बन रहे पुल निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर पूरा करने, अलौली रूट के ट्रेन आवागमन का ऑनलाइन जानकारी अपडेट करने, अलौली स्टेशन पर आरपीएफ की व्यवस्था करने, खगड़िया से हावड़ा के लिए ट्रेन चलाने आदि मांग एडीएमई के माध्यम से डीआरएम एवं रेल मंत्री से किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Khagaria
overcast clouds
20.6 ° C
20.6 °
20.6 °
88 %
2kmh
100 %
Sun
21 °
Mon
28 °
Tue
27 °
Wed
27 °
Thu
27 °

Recent Comments