20.6 C
Khagaria
Monday, November 23, 2026
spot_img
👉
परबत्ता में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन, एक गिरफ्तार; हथियार बनाने के उपकरण बरामद स्मैक तस्करी के खिलाफ खगड़िया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार धान अधिप्राप्ति की समस्याओं को लेकर पैक्स एवं व्यापार मंडल अध्यक्षों की बैठक, सरकार से अतिरिक्त ब्या... इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार पटेल की जयंती पर विशनपुर में श्रद्धांजलि सभा, मेयर अनीता राम सहित... ब्राह्मण युवती सैजल और पासवान युवक अजय के अंतर्जातीय विवाह पर उठी सुरक्षा व सम्मान की मांग 31 अक्टूबर को सरकारी स्कूलो में होगी अभिभावक-शिक्षक बैठक, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण पर रहेगा फोकस खगड़िया में नशामुक्त बिहार अभियान की शुरुआत, जागरूकता कार्यक्रम में शामिल हुए DM और SP मड़ैया में गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 78 किलो से अधिक गांजा जब्त, दो गिरफ्तार खगड़िया के 91 और कलाकारों की पेंशन स्वीकृत, जिले के कुल 179 कलाकारों को मिला लाभ पटना में सरपंचो ने लगाई कचहरी, विधानसभा के शीतकालीन सत्र में घेराव का ऐलान
Homeहादसाब्राह्मण युवती सैजल और पासवान युवक अजय के अंतर्जातीय विवाह पर उठी...

ब्राह्मण युवती सैजल और पासवान युवक अजय के अंतर्जातीय विवाह पर उठी सुरक्षा व सम्मान की मांग

  • कटिहार में अंतरजातीय विवाह के बाद शर्मनाक सामाजिक मानसिकता उजागर, बेटी के फैसले से नाराज पिता और भाई ने किया श्राद्ध कर्म एवं पिंडदान

कटिहार : जिले के कदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत कंटिया पंचायत के निझरा गांव से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने समाज की जातिवादी सोच और पितृसत्तात्मक मानसिकता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां अंतरजातीय प्रेम विवाह करने वाली एक युवती को उसके ही परिजनो ने सामाजिक रिश्तो से बेदखल करने जैसा कदम उठाते हुए जीवित बेटी का श्राद्ध कर्म और पिंडदान कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, निझरा गांव निवासी श्याम ठाकुर की पुत्री सैजल कुमारी ने 23 अक्टूबर 2026 को पहलागढ़ पंचायत निवासी अजय पासवान के साथ अपनी मर्जी से प्रेम विवाह किया। बताया जा रहा है कि अजय पासवान मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना पासवान के पुत्र हैं। दोनो बालिग बताए जा रहे हैं।

 

बेटी के दूसरी जाति के युवक से विवाह करने की जानकारी मिलने के बाद परिजन नाराज हो गए। इसके बाद पिता और भाई द्वारा जीवित बेटी का श्राद्ध कर्म और पिंडदान किए जाने की बात सामने आई है। परिजनो की कथित दलील है कि सामाजिक प्रतिष्ठा समाप्त हो गई, इसलिए उनके लिए बेटी अब जीवित नही है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर एक बालिग बेटी को अपनी जिंदगी का फैसला लेने का अधिकार क्यो नही होना चाहिए क्या किसी परिवार की प्रतिष्ठा इतनी कमजोर होती है कि बेटी के अपनी पसंद से विवाह करने पर उसे मृत घोषित कर दिया जाए

यह घटना केवल एक परिवार का मामला नही, बल्कि उस जातिवादी और रूढ़िवादी मानसिकता का आईना है, जिसमे इंसान की पहचान, भावनाओ और अधिकारो से ऊपर जाति तथा तथाकथित सामाजिक प्रतिष्ठा को रख दिया जाता है।

ब्राह्मणवादी वर्चस्ववादी सोच और जाति आधारित ऊंच-नीच की व्यवस्था ने सदियो से समाज में भेदभाव की दीवारे खड़ी की हैं। प्रेम और विवाह जैसे व्यक्तिगत फैसलो को भी जाति की कसौटी पर परखना सामाजिक समानता और मानवीय गरिमा के खिलाफ है। समाज को यह समझना होगा कि बेटी कोई परिवार की संपत्ति नही, बल्कि अपने अधिकारो और स्वतंत्र व्यक्तित्व वाली इंसान है।

डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने जाति व्यवस्था को समाप्त करने और अंतरजातीय विवाह को सामाजिक एकता का महत्वपूर्ण माध्यम माना था। ऐसे में अंतरजातीय विवाह करने वाले युवाओ को अपमानित करने के बजाय उनके संवैधानिक अधिकारो और सुरक्षा का सम्मान किया जाना चाहिए।

संविधान जाति नहीं, समानता सिखाता है। प्रेम विवाह कोई अपराध नही है और न ही किसी को अपनी संतान को सामाजिक रूप से मृत घोषित करने का नैतिक अधिकार मिल जाता है।

अब सवाल समाज और प्रशासन दोनों से है कि क्या अंतरजातीय विवाह करने वाले युवाओं को सम्मान और सुरक्षा के साथ जीने का अवसर मिलेगा, या जाति की दीवारे यूं ही इंसानियत को चुनौती देती रहेगी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Khagaria
clear sky
20.6 ° C
20.6 °
20.6 °
59 %
2.1kmh
0 %
Mon
21 °
Tue
27 °
Wed
27 °
Thu
27 °
Fri
27 °

Recent Comments