20.6 C
Khagaria
Sunday, November 22, 2026
spot_img
👉
परबत्ता में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन, एक गिरफ्तार; हथियार बनाने के उपकरण बरामद स्मैक तस्करी के खिलाफ खगड़िया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार धान अधिप्राप्ति की समस्याओं को लेकर पैक्स एवं व्यापार मंडल अध्यक्षों की बैठक, सरकार से अतिरिक्त ब्या... इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार पटेल की जयंती पर विशनपुर में श्रद्धांजलि सभा, मेयर अनीता राम सहित... ब्राह्मण युवती सैजल और पासवान युवक अजय के अंतर्जातीय विवाह पर उठी सुरक्षा व सम्मान की मांग 31 अक्टूबर को सरकारी स्कूलो में होगी अभिभावक-शिक्षक बैठक, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण पर रहेगा फोकस खगड़िया में नशामुक्त बिहार अभियान की शुरुआत, जागरूकता कार्यक्रम में शामिल हुए DM और SP मड़ैया में गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 78 किलो से अधिक गांजा जब्त, दो गिरफ्तार खगड़िया के 91 और कलाकारों की पेंशन स्वीकृत, जिले के कुल 179 कलाकारों को मिला लाभ पटना में सरपंचो ने लगाई कचहरी, विधानसभा के शीतकालीन सत्र में घेराव का ऐलान
Homeखगड़ियादेश बचाओ अभियान एवं पंच सरपंच संघ ने राजद समर्थित नितेश कुमार...

देश बचाओ अभियान एवं पंच सरपंच संघ ने राजद समर्थित नितेश कुमार को दिया समर्थन, प्रथम वरीयता का मत देने की अपील

  • शिक्षा, रोजगार, संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय के संरक्षण-संवर्धन की जरूरत : किरण देव यादव

खगड़िया : देश बचाओ अभियान फरकिया मिशन एवं पंच सरपंच संघ ने कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र संख्या-6 से राजद समर्थित उम्मीदवार नितेश कुमार को समर्थन दिया है। संगठन के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पंच सरपंच संघ, खगड़िया के जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष किरण देव यादव ने निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं से नितेश कुमार को क्रमांक-01 पर प्रथम वरीयता का मत देकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

किरण देव यादव ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने, स्कूल-कॉलेजों के विकास, शिक्षकों एवं शिक्षार्थियों के हितों की रक्षा, रोजगार के अवसर बढ़ाने तथा संविधान और लोकतंत्र को सशक्त बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि समानता, बंधुता, सामाजिक न्याय, सामाजिक समरसता, आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ सर्वांगीण विकास के मुद्दों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

उन्होंने खगड़िया, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, भागलपुर, बांका, मुंगेर, लखीसराय, जमुई, शेखपुरा और अररिया सहित कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के सभी मतदाताओं से नितेश कुमार के पक्ष में प्रथम वरीयता का मत देने की अपील की।

जनसंपर्क अभियान चलाकर मांगा समर्थन

इस अवसर पर देश बचाओ अभियान के राष्ट्रीय महासचिव उमेश ठाकुर, प्रवक्ता गुड्डू ठाकुर, सचिव धर्मेंद्र कुमार एवं संयुक्त सचिव सुनील कुमार सहित अन्य सदस्यों ने भी जनसंपर्क अभियान चलाकर मतदाताओं से नितेश कुमार को विजयी बनाने की अपील की।

संगठन के पदाधिकारियों ने शिक्षा, रोजगार, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाने के लिए मतदाताओं से सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Khagaria
overcast clouds
20.6 ° C
20.6 °
20.6 °
88 %
2kmh
100 %
Sun
21 °
Mon
28 °
Tue
27 °
Wed
27 °
Thu
27 °

Recent Comments