20.6 C
Khagaria
Sunday, November 22, 2026
spot_img
👉
परबत्ता में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन, एक गिरफ्तार; हथियार बनाने के उपकरण बरामद स्मैक तस्करी के खिलाफ खगड़िया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार धान अधिप्राप्ति की समस्याओं को लेकर पैक्स एवं व्यापार मंडल अध्यक्षों की बैठक, सरकार से अतिरिक्त ब्या... इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार पटेल की जयंती पर विशनपुर में श्रद्धांजलि सभा, मेयर अनीता राम सहित... ब्राह्मण युवती सैजल और पासवान युवक अजय के अंतर्जातीय विवाह पर उठी सुरक्षा व सम्मान की मांग 31 अक्टूबर को सरकारी स्कूलो में होगी अभिभावक-शिक्षक बैठक, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण पर रहेगा फोकस खगड़िया में नशामुक्त बिहार अभियान की शुरुआत, जागरूकता कार्यक्रम में शामिल हुए DM और SP मड़ैया में गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 78 किलो से अधिक गांजा जब्त, दो गिरफ्तार खगड़िया के 91 और कलाकारों की पेंशन स्वीकृत, जिले के कुल 179 कलाकारों को मिला लाभ पटना में सरपंचो ने लगाई कचहरी, विधानसभा के शीतकालीन सत्र में घेराव का ऐलान
Homeखगड़ियाखैनी बेचकर बेटी की पढ़ाई का खर्च उठाते थे प्रभात, ट्रेन हादसे...

खैनी बेचकर बेटी की पढ़ाई का खर्च उठाते थे प्रभात, ट्रेन हादसे में चली गई जान, NEET की तैयारी कर रही बेटी ने खान सर से लगाई मदद की गुहार

खगड़िया : सदर प्रखंड की बेला सिमरी पंचायत के वार्ड संख्या-16 निवासी 46 वर्षीय प्रभात कुमार महतो की ट्रेन हादसे में मौत के बाद उनके परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है। प्रभात परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे और पिछले करीब 20-25 वर्षों से खगड़िया कोर्ट परिसर में खैनी बेचकर परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। शनिवार, 3 अक्टूबर को पहरजा-गंगौर हॉल्ट पर पैसेंजर ट्रेन संख्या 55566 की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।

परिजनो के अनुसार, सीमित आमदनी के बावजूद प्रभात अपने बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाते थे। उनकी बड़ी बेटी सोनाली कुमारी NEET की तैयारी कर रही हैं और डॉक्टर बनने का सपना देखती हैं। सोनाली ऑनलाइन माध्यम से NEET की तैयारी कर रही हैं। पिता भी चाहते थे कि उनकी बेटी पढ़-लिखकर डॉक्टर बने, लेकिन उनकी अचानक हुई मौत से सोनाली की पढ़ाई के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

पिता की मेहनत से संजोया था डॉक्टर बनने का सपना

सोनाली के अनुसार, उनके पिता वर्षो से खैनी बेचकर परिवार चलाते थे। आमदनी सीमित होने के बावजूद उन्होंने बच्चों की पढ़ाई को प्राथमिकता दी। अब पिता के नही रहने से परिवार की रोजमर्रा की जरूरतो के साथ बच्चों की पढ़ाई का खर्च जुटाना भी मुश्किल हो गया है। परिवार फिलहाल सीमित संसाधनो में गुजर-बसर कर रहा है।

खान सर से मदद की अपील

आर्थिक परेशानी के बीच सोनाली ने अपनी NEET की पढ़ाई जारी रखने के लिए खान सर से मदद की अपील की है। उन्होंने बिहार सरकार, जिला प्रशासन और समाज के सक्षम लोगो से भी सहयोग की गुहार लगाई है। सोनाली का कहना है कि वह डॉक्टर बनकर अपने पिता के सपने को पूरा करना चाहती हैं और आगे चलकर अपने छोटे भाई-बहनो के भविष्य को संवारना चाहती है।

पिता की मौत ने परिवार से आर्थिक सहारा छीन लिया है, लेकिन सोनाली अब भी डॉक्टर बनने के अपने लक्ष्य को छोड़ना नहीं चाहतीं। ऐसे में परिवार को उम्मीद है कि सक्षम लोग आगे आकर उनकी पढ़ाई जारी रखने में मदद करेंगे।

परिवार की स्थिति :

मृतक प्रभात कुमार महतो, उम्र 46 वर्ष, निवासी वार्ड संख्या-16, बेला सिमरी पंचायत, सदर प्रखंड, खगड़िया। परिवार की आय का मुख्य स्रोत खैनी बिक्री था। उनकी बड़ी बेटी सोनाली कुमारी NEET की तैयारी कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Khagaria
overcast clouds
20.6 ° C
20.6 °
20.6 °
88 %
2kmh
100 %
Sun
21 °
Mon
28 °
Tue
27 °
Wed
27 °
Thu
27 °

Recent Comments