- 27 अक्टूबर से 26 नवंबर तक चलेगा अभियान, युवाओं से नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने की अपील
खगड़िया : बिहार को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से जिले में नशामुक्त बिहार अभियान 2026 की शुरुआत की गई। मंगलवार को मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग की ओर से आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र में किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी विक्रम विरकर और पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप सिंह ने नशे के दुष्प्रभावो पर प्रकाश डालते हुए युवाओ को इससे दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नशे की लत का असर केवल व्यक्ति तक सीमित नही रहता, बल्कि इससे परिवार और समाज भी प्रभावित होते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगो के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी।
युवाओ को जागरूक करने पर जोर
कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं और शिक्षको को नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियो ने युवाओ से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहे और अपने आसपास के लोगो को भी इसके दुष्परिणामो के प्रति जागरूक करे।
नशामुक्ति की ली गई शपथ
इस मौके पर जिलाधिकारी विक्रम विरकर, पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप सिंह, मद्यनिषेध अधीक्षक मोहम्मद एम. सत्तार अंसारी, शिक्षक, छात्र-छात्राओं एवं अन्य कर्मियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नशामुक्ति की शपथ ली।
जिला प्रशासन के अनुसार, यह विशेष अभियान 27 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक संचालित होगा। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रो में जागरूकता गतिविधियो के माध्यम से लोगो को नशे से होने वाले सामाजिक, पारिवारिक और स्वास्थ्य संबंधी नुकसान की जानकारी दी जाएगी।
अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओ को नशे से दूर रखना और समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी से नशामुक्त बिहार के संकल्प को आगे बढ़ाना है।

